Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: No degree college within 15 km; path to higher education remains difficult

Siddharthnagar News: 15 किमी तक नहीं डिग्री कॉलेज, उच्च शिक्षा की राह मुश्किल

Tue, 10 Nov 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 10 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: No degree college within 15 km; path to higher education remains difficult
- कठेला क्षेत्र में 15 किमी के दायरे में नहीं डिग्री कॉलेज, उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे विद्यार्थी
विज्ञापन

- इंटर के बाद पढ़ाई के लिए इटवा और शोहरतगढ़ जाने की मजबूरी, छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी
तुलसियापुर। इटवा तहसील के कठेला क्षेत्र में 15 किलोमीटर के दायरे में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। ऐसे में इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए इटवा या शोहरतगढ़ जाना पड़ता है। दूरी और आर्थिक तंगी के कारण कई विद्यार्थी आगे की पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं। इसका सबसे अधिक असर छात्राओं की शिक्षा पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना कराने की मांग की है।
कठेला क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों से प्रतिवर्ष सैकड़ों विद्यार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, लेकिन आसपास महाविद्यालय नहीं होने से उन्हें आगे की पढ़ाई में परेशानी होती है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बच्चों को दूर भेजना आसान नहीं है। खासकर छात्राओं को रोजाना लंबी दूरी तय कर कॉलेज जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुनील कुमार गुप्ता, बाल गोविंद, श्यामसुंदर, सुनील भोजवाल और अनूप गुप्ता ने बताया कि कठेला क्षेत्र घनी आबादी वाला है। यहां बड़ी संख्या में छोटे कारोबारी और किसान परिवार रहते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सभी परिवार अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं भेज सकते। क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खुलने से छात्र-छात्राओं को घर के नजदीक उच्च शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले लोग
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रयास हुए हैं। सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों को कठेला क्षेत्र में भी डिग्री कॉलेज खुलवाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास करना चाहिए।

- सुखराम साहू, निवासी कठेला गर्वी

इंटरमीडिएट के बाद छात्राओं को इटवा या शोहरतगढ़ में दाखिला लेना पड़ता है। रोजाना आने-जाने में उनका काफी समय खर्च होता है। क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खुलने से बालिकाओं को पढ़ाई जारी रखने में सहूलियत मिलेगी।
- केशरी नंदन निषाद, निवासी चेचराफ बुजुर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed