{"_id":"6af354f591ea355c2401bae3","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-after-breaking-in-through-the-back-door-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167905-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों का सामान चोरी
Tue, 10 Nov 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
लोटन। स्थानीय बाजार में एक साल बाद मुंबई से घर लौटे परिवार को चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने मकान का पिछला दरवाजा तोड़कर दो अलमारियों के ताले तोड़े और कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लोटन निवासी अनिल वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोजी-रोटी के सिलसिले में एक साल पहले परिवार सहित मुंबई चले गए थे। मकान में ताला बंद था। नौ नवंबर को परिवार के साथ घर लौटे तो सामने का ताला खोलकर अंदर पहुंचे। इस दौरान पीछे का दरवाजा टूटा मिला। घर के अंदर रखी दो अलमारियों के ताले भी टूटे थे। उनमें रखा कीमती सामान गायब था। चोर एक अटैची में रखा सामान भी निकाल ले गए और अटैची वहीं फेंक गए। पीड़ित के अनुसार, चोरी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, उन्हें यह जानकारी नहीं है कि चोरी कब हुई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर के बारे में जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।