{"_id":"6af354ade8880a2dcf0358ca","slug":"siddharthnagar-news-nepal-samvat-1147-begins-newar-community-performs-mhah-puja-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167895-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल संवत् 1147 की शुरुआत, नेवार समुदाय ने की म्हः पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल संवत् 1147 की शुरुआत, नेवार समुदाय ने की म्हः पूजा
Tue, 10 Nov 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
- काठमांडो घाटी समेत कपिलवस्तु में निकाली गई प्रभातफेरी, नए साल पर आत्मा की संतुष्टि के लिए हुई पूजा-अर्चना
खुनुवां। नेपाल में मंगलवार को नेपाल संवत् 1147 की शुरुआत हुई। इस अवसर पर काठमांडो घाटी समेत सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नेवार समुदाय के लोगों ने नए वर्ष का स्वागत प्रभातफेरी और सामूहिक बैठकों के साथ किया। इसके साथ ही परंपरा के अनुसार म्हः (आत्म) पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
नेपाल संवत् को नेवार समुदाय अपना मौलिक नववर्ष मानता है। इतिहास के अनुसार, राष्ट्रीय विभूति शंखधर साख्वा ने विक्रम संवत् 937 यानी ईस्वी सन् 880 में गरीब जनता को कर्ज से मुक्ति दिलाकर नेपाल संवत् की शुरुआत कराई थी। सामाजिक सेवा और मौलिक संवत् के संचालन में उनके योगदान को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री कृष्णप्रसाद भट्टराई ने वर्ष 2056 में उन्हें राष्ट्रीय विभूति घोषित किया था।
नेपाल संवत् की शुरुआत लिच्छविकालीन राजा राघवदेव के शासनकाल में हुई थी। इसे नेपाल का मौलिक संवत् माना जाता है। नेपाल के नाम पर स्थापित इस संवत् को राष्ट्रीय मान्यता दिलाने के लिए लंबे समय से अभियान चलाया जाता रहा है। वर्ष 2065 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ने इसे राष्ट्रीय मान्यता देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
नेपाल संवत् का नया वर्ष काठमांडो, ललितपुर, भक्तपुर, बनेपा, धुलिखेल, बाह्रबिसे और दोलखा के भीमेश्वर समेत नेवार समुदाय की बहुलता वाले क्षेत्रों में विशेष उत्साह से मनाया जाता है। काठमांडो में कार्तिक कृष्ण अमावस्या को पुराने बहीखाते बंद करने और कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से नए बहीखाते शुरू करने की परंपरा भी प्रचलित है।
आत्मा की संतुष्टि के लिए होती है म्हः पूजा
नेपाल संवत् के नए वर्ष पर नेवार समुदाय में म्हः पूजा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। म्हः का अर्थ आत्मा होता है। इस परंपरा के तहत लोग अपनी आत्मा की पूजा करते हैं। धर्मशास्त्रविद् प्रो. डॉ. रामचंद्र गौतम के अनुसार, मनुष्य की आत्मा को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इसी मान्यता के आधार पर आत्मपूजा की परंपरा शुरू हुई।
धार्मिक मान्यता है कि व्यक्ति अपनी आत्मा को संतुष्ट और प्रसन्न रखता है तो देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे मानव जीवन सार्थक होता है। इस बार प्रतिपदा तिथि सोमवार और मंगलवार को पड़ने के कारण नेपाल संवत् के नववर्ष और म्हः पूजा के आयोजन को लेकर अलग-अलग स्थानों पर तिथियों में अंतर रहा। कुछ स्थानों पर सोमवार को ही नववर्ष मनाया गया जबकि नेवार समुदाय के कुछ समूहों ने मंगलवार को म्हः पूजा की।