{"_id":"689cd720277897980c0733f2","slug":"siddharthnagar-news-secretary-ran-away-after-seeing-the-crowd-angry-farmers-blocked-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142788-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भीड़ देख सचिव भागा, नाराज किसानों ने रगड़गज में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भीड़ देख सचिव भागा, नाराज किसानों ने रगड़गज में लगाया जाम
Wed, 13 Aug 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
- इटवा क्षेत्र के रगड़गंज का है मामला
इटवा। साधन सहकारी समिति रगड़गज में सचिव के यूरिया वितरित न करने से नाराज किसानों ने इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित रगड़गज पर बूंदाबांदी के बीच जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ इटवा ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद सचिव को बुलवाकर पुलिस की मौजूदगी में यूरिया का वितरण शुरू कराया।
जानकारी के मुताबिक, साधन सहकारी समिति रगड़गज में यूरिया आने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंच गए। भीड़ को देखकर सचिव गोदाम बंद कर भाग खड़ा हुआ। इससे नाराज किसानों ने रगड़गज में इटवा-डुमरियागंज मार्ग को जाम कर दिया। इसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना इटवा पुलिस को दे दी । सूचना मिलते ही एसडीएम इटवा कुणाल और एसओ श्याम सुंदर तिवारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया। उसके बाद सचिव को बुलाकर पुलिस की मौजूदगी में यूरिया का वितरण शुरू हुआ।