फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: SDM inspected the committee, deployed force for fertilizer distribution

Siddharthnagar News: एसडीएम ने समिति का किया निरीक्षण, खाद वितरण के लिए लगवाई फोर्स

Sun, 24 Aug 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: SDM inspected the committee, deployed force for fertilizer distribution
सकारपार। बांसी-धानी मार्ग स्थित साधन सहकारी समिति तिवारीपुर में खाद के लिए शनिवार सुबह से ही परिसर में किसानों की भीड़ लग गई। भीड़ को देखते हुए अव्यवस्था होने की आशंका की सूचना पर तत्काल उपजिलाधिकारी ने पहुंच कर समिति का जायजा लिया। स्थिति को संभालने के लिए तत्काल नायब तहसीलदार माधुर यादव को मौके पर बुलाकर पुलिस बल की तैनाती करवाने के निर्देश दिए। स्थानीय पुलिस बल ने समिति पर पहुंचते ही किसानों की कतार लगवाई और उसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से खाद वितरण शुरू किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में खाद की बढ़ती मांग और किसानों की भीड़ को देखते हुए अब प्रशासन सतर्क हो गया है। किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए शनिवार को एसडीएम बांसी शशांक शेखर राय ने साधन सहकारी समिति तिवारीपुर पहुंचकर खाद वितरण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उसके बाद स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को खाद लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने किसानों से बातचीत करते हुए भरोसा दिलाया कि खाद की कमी किसी भी हालत में नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। हर किसान को उसकी आवश्यकता के अनुसार खाद दी जाएगी। वितरण के दौरान बांसी कोतवाली के उपनिरीक्षक रामाज्ञा हमराहियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed