{"_id":"689e2a6d71e96b13ee092b8e","slug":"siddharthnagar-news-sdm-caught-250-bags-of-urea-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142859-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसडीएम ने पकड़ा ढाई सौ बोरा यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसडीएम ने पकड़ा ढाई सौ बोरा यूरिया
Thu, 14 Aug 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम तिराहा के पास यूरिया के अवैध भंडारण और बिक्री की सूचना पर एसडीएम इटवा कुणाल और तहसीलदार पवन यादव ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। एक लाइसेंसी निजी उर्वरक के गोदाम में ढाई सौ बोरी यूरिया बरामद हुआ जो कालाबाजारी करने के लिए डंप कर रखी गई थी।
एसडीएम ने दुकान के मालिक फुरकान को कड़ी चेतावनी देते हुए यूरिया को निर्धारित रेट पर किसानों में वितरित करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोग बाइक से बिस्कोहर निजी बस अड्डे के उत्तर नहर मार्ग से यूरिया लेकर पड़ोसी जनपद बलरामपुर की तरफ जा रहे थे। यह देख कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक कर पूछताछ की तो पता चला कि यह यूरिया बिस्कोहर, पिपरा हबीरपुर, गोविंदपुर व केरवानिया गांव से पांच सौ रुपये प्रति बोरी लेकर आएं हैं।
मौके पर पहुंचे सभासद नृपेंद्र सिंह ने यूरिया की कालाबाजारी की सूचना एसडीएम इटवा को दी। कालाबाजारी की शिकायत पर एसडीएम इटवा कुणाल व तहसीलदार पवन यादव की टीम ने बिस्कोहर परशुराम तिराहा के पास एक निजी लाइसेंसी उर्वरक की दुकान और गोदाम पर छापेमारी की। दो कमरों में रखा ढाई सौ बोरी यूरिया बरामद किया गया।