फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Scooter rally sets off with a message of empowerment

Siddharthnagar News: सशक्तीकरण का संदेश लेकर निकली स्कूटी रैली

Sat, 17 Oct 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Scooter rally sets off with a message of empowerment
पुलिस लाइन परिसर से मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। स्रोत विज्ञ​प्ति
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर से महिला पुलिस कर्मियों की स्कूटी रैली निकाली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के अवसर पर शुरू किए गए अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव और शासन की ओर से संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को बताया जाएगा कि उत्पीड़न, अपराध या किसी अन्य समस्या की स्थिति में पुलिस और संबंधित विभागों से किस तरह सहायता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्देश्य महिलाओं को बिना भय अपनी शिकायत रखने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed