{"_id":"6a70d168423fee33070e34c3","slug":"siddharthnagar-news-school-theft-case-solved-three-apprehended-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162285-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विद्यालय में चोरी का पर्दाफाश, तीन दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विद्यालय में चोरी का पर्दाफाश, तीन दबोचे गए
Mon, 03 Aug 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। थाना कपिलवस्तु क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय चकईजोत में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को सोमवार दबोच लिया। उनके कब्जे से विद्यालय से चोरी किया गया लैपटॉप, टैबलेट, इन्वर्टर, माइक्रोस्कोप, डेस्कटॉप, साउंड सिस्टम सहित बड़ी मात्रा में शैक्षणिक उपकरण बरामद किए हैं।
एसओ कपिलवस्तु विनय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में चोरी के मामले का पर्दाफाश करने के लिए टीम लगी थी। इसी बीच मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को ग्राम मदरहना उर्फ रामनगर टोला मटियरिया राजे डिहवा बाग के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेमशंकर उर्फ प्रिंस कन्नौजिया निवासी बढ़या, रोहित चौधरी और रोहित चौधरी उर्फ टकलू निवासी चकईजोत के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 31 जुलाई की रात कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की थी और उसी ऑटो से सामान ले गए थे। सोमवार को वे चोरी का सामान नेपाल में बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।