{"_id":"68d586f40da5035b6501571c","slug":"siddharthnagar-news-school-bus-carrying-garlic-arrives-at-mandi-without-number-plate-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145310-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बगैर नंबर प्लेट के मंडी में लहसुन लेकर पहुंची स्कूल बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बगैर नंबर प्लेट के मंडी में लहसुन लेकर पहुंची स्कूल बस
Thu, 25 Sep 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:57 PM IST
सार
सहियापुर मंडी, डुमरियागंज में बिना नंबर प्लेट वाली स्कूल बस से लहसुन की खेप पहुंची। प्रशासन की अनदेखी पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। मंडी सचिव ने सभी शुल्क जमा होने की बात कही है।
विज्ञापन
सहियापुर मंडी में अड़ाती के दुकान पर लहसुन से भरी बस स्कूल खड़ी। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
- डुमरियागंज क्षेत्र के सहियापुर मंडी में स्कूली बस से पहुंची लहसुन की खेप
शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में नियमों को दरकिनार कर बगैर नंबर प्लेट के स्कूल वाहन में बच्चों के बचाए लहसुन ढोया जा रहा है। लोग मंडी प्रशासन पर तरह-तरह के सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि बिना नंबर की स्कूल बस मंडी में पहुंच गई और किसी ने जांच तक नहीं की।
सहियापुर मंडी में भोर होते ही दूर-दराज से किसान और व्यापारियों की फल व सब्जियों से भरे वाहन आने का सिलसिला चालू हो जाता है। बृहस्पतिवार सुबह एक स्कूल वाहन में बच्चों के बजाय लहसुन भरकर मंडी में एक व्यापारी की दुकान पर पहुंची। लोगों ने कहा कि मंडी में ट्रक, डीसीएम, पिकअप का मालवाहक वाहनों में प्रयोग होते देखा था, पहली बार स्कूली बस में लहसुन भरकर मंडी में लाया गया है। नियमों को दरकिनार कर मंडी प्रशासन स्कूल वाहन को ट्रक बनाकर कागज बना दिया गया। हद तब हो गई जब एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में उसी कागज के सहारे स्कूल वाहन लहसुन भरकर सहियापुर मंडी तक पहुंच भी गई। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी कि यह किस प्रदेश से यूपी में आया।
इस संबंध में मंडी सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा व्यापारी का प्री अराइवल बना है। यूजर चार्ज व शुल्क जमा कर के ही लाए हैं।