{"_id":"6aea1b392e64dfa0dd0b50be","slug":"siddharthnagar-news-school-buildings-along-with-school-vehicles-will-also-be-inspected-the-audit-will-reveal-the-truth-about-safety-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167614-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्कूल वाहनों के साथ भवन की भी होगी जांच, ऑडिट में सामने आएगा सुरक्षा का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्कूल वाहनों के साथ भवन की भी होगी जांच, ऑडिट में सामने आएगा सुरक्षा का सच
Tue, 03 Nov 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
- जिले के 417 विद्यालयों का होगा सेफ्टी ऑडिट, तीन विभागों की टीम करेगी जांच
- बीएसए, डीआईओएस और एआरटीओ की संयुक्त टीम करेगी डोर-टू-डोर निरीक्षण
- वाहनों की फिटनेस, अग्निशमन उपकरण और चालकों के दस्तावेज भी खंगाले जाएंगे
सिद्धार्थनगर। जिले में स्कूल वाहनों से लेकर विद्यालय भवनों तक की सुरक्षा व्यवस्था की जांच होगी। इसके लिए तीन विभागों की संयुक्त टीम गठित की गई है। प्रथम चरण में 417 विद्यालयों का सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। टीम विद्यालयों में पहुंचकर वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरणों और भवन की स्थिति की जांच करेगी। ऑडिट के बाद तैयार रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विद्यालय वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए शासन की ओर से समय-समय पर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। संभागीय परिवहन विभाग भी वाहनों की जांच और कार्रवाई करता है। जिले में 700 से अधिक विद्यालय वाहन पंजीकृत हैं, जिन्हें ऑनलाइन किया जा चुका है। अब वाहनों की जांच के साथ विद्यालय भवनों की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी जाएगी।
सेफ्टी ऑडिट के लिए गठित टीम में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) शामिल हैं। प्रथम चरण में चिह्नित 417 परिषदीय, राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में टीम पहुंचकर जांच करेगी।
विज्ञापन
वाहनों की फिटनेस और चालकों के दस्तावेज खंगालेगी टीम
ऑडिट के दौरान विद्यालयों में संचालित वाहनों के कागजात, फिटनेस प्रमाणपत्र, अग्निशमन उपकरण, मेडिकल किट और कैमरों की उपलब्धता जांची जाएगी। इसके अलावा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव प्रमाणपत्र भी देखे जाएंगे। सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी।
जर्जर भवन और जलभराव की भी होगी जांच
विद्यालय भवनों की स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। टीम जर्जर कमरों, भवन की स्थिति, परिसर में जलभराव और अन्य सुरक्षा संबंधी बिंदुओं की जांच करेगी। कमियां मिलने पर उन्हें रिपोर्ट में दर्ज किया जाएगा, ताकि समय रहते आवश्यक सुधार कराया जा सके।
विद्यालयों के वाहनों और भवनों की सुरक्षा जांच के लिए तीन विभागों की टीम गठित की गई है। टीम विद्यालयों में जाकर वाहनों के दस्तावेज और फिटनेस की जांच करेगी। इसके साथ ही जर्जर भवनों, जलभराव समेत अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। ऑडिट रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार सिंह, एआरटीओ