फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Sandhya secured first place in the 400 meter race competition

Siddharthnagar News: 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में संध्या पहले स्थान पर

Fri, 19 Dec 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Sandhya secured first place in the 400 meter race competition
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा में विजेता ​​खिलाड़ियों को सम्म
- जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को विधायक खेल स्पर्धा का हुआ आयोजन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में संध्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 800 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में अनूप ने प्रथम, राजन ने द्वितीय व रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नैंसी अव्वल रहीं। साक्षी ने दूसरा व काजल को तीसरा स्थान मिला।
400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अक्षय ने प्रथम, विष्णु ने द्वितीय व अर्जुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में संंध्या ने प्रथम, करिश्मा ने द्वितीय व उर्मिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद सब जूनियर बालक वर्ग में शिवशरन ने प्रथम, शुभम ने द्वितीय व तबरेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में आर्या राव ने प्रथम, आमोर ने द्वितीय व अमरजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाॅलीबाल सीनियर महिला वर्ग में नौगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में बसौनी और रेहरा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का उद्घाटन सदर विधायक श्यामधनी राही ने किया। विधायक ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार हैं। विधायक खेल स्पर्धा के माध्यम से बुद्ध भूमि के होनहार खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने और आगे चलकर देश-विदेश में प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। व्यक्तिगत मुकाबलों में रंजन यादव, अक्षय कुमार, मोनिका, उजाला और स्नेहा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेडल्स जीते। खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और आत्मविश्वास ने चयनकर्ताओं व दर्शकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, गंगा प्रसाद प्रजापति, रामकुमार सिंह, अरुण प्रजापति, प्रधानाचार्य जयराम यादव, अरविंद कुमार सहित शिक्षक, प्रशिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed