फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Route planning remains confined to paper; e-rickshaws operating haphazardly

Siddharthnagar News: कागजों तक रूट की कवायद, मनमाने ढंग से दौड़ रहे ई-रिक्शा

Wed, 16 Sep 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 16 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Route planning remains confined to paper; e-rickshaws operating haphazardly
सिद्धार्थनगर। शहर में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या और इनके मनमाने संचालन को रोकने की कवायद कागजों तक सिमट कर रह गई है। ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित करने की योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। इससे मनमाने ढंग से ई-रिक्शा दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे नगर के स्टेशन रोड, उसका रोड और बर्डपुर तिराहा, साड़ी तिराहा पर जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। मुख्यालय पर 500 के करीब ई-रिक्शा का संचालन होता है। ये जनपद मुख्यालय के अशोक मार्ग, साड़ी तिराहा, स्टेशन रोड, बांसी तिराहा पर कहीं भी वाहन खड़ा कर सवारी भरने लगते हैं। इनकी पहुंच मुख्य सड़क के अलावा मोहल्लों तक भी है। कब, कहां और कब मुड़ जाएं, इसका कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

नगर के संतोष कुमार, राजेश यादव, आशिक अली, आसिफ आदि ने कहा कि उनकी दुकान और घर शहर में ही है।
सुबह-शाम के साथ ही कभी-कभी दोपहर में भी निकलना होता है। ई-रिक्शा की संख्या होने के कारण कब कहां जाम लग जाए, इसके बारे में कोई पता नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed