{"_id":"688cfc82d043f4602c08d15e","slug":"siddharthnagar-news-roadways-connecting-village-roads-worried-if-buses-are-far-away-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-142077-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गांव की सड़कों से जुड़े रोडवेज की बस तो दूर हो परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गांव की सड़कों से जुड़े रोडवेज की बस तो दूर हो परेशानी
Fri, 01 Aug 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रोडवेज डिपो की बस सेवा गांव गसे नहीं जुड़ पाई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी तो हो ही रही है, वहीं प्राइवेट वाहन से यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें दोगुना किराया चुकाना पड़ रहा है। कई बार यात्रियों को वाहन नहीं मिलने पर गाड़ियों को बुक करके जाना पड़ता है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
जिले के ऐसे कई प्रमुख ग्रामीण मार्ग हैं जो लगभग 20 किमी से अधिक दूरी तक एक हाईवे से दूसरे को जोड़ते हैं। इन मार्गों पर घनी आबादी भी है। लेकिन इन क्षेत्रों को रोडवेज बस सेवा से नहीं जोड़ा जा सका है। इससे यात्रियों को निजी व प्राइवेट वाहनों की सहारा लेना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती हैं।
महिलाओं का कहना हैं कि कई मार्ग पर लंबी दूरी तक रास्ता सूना होने से परेशानी और भी बढ़ जाती हैं। जिले के ढेबरुआ से इटवा होते हुए डुमरियागंज मार्ग, बर्डपुर से पल्टा देवी होते हुए शोहरतगढ़ मार्ग, मोहाना से सोंहास होते उसका मार्ग पर की दूरी लगभग 20 किमी से अधिक है। ऐसे में इन प्रमुख मार्गों पर घनी आबादी होने के साथ सभी मार्ग हाईवे को भी जोड़ते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इन प्रमुख पर अभी तक रोडवेज बस की सेवा शुरू नहीं हो पाई है। महिला यात्री रोशनी, आरती, दिव्या, सलोनी, अंकिता ने इन ग्रामीण मार्गों पर भी रोडवेज बस की सेवा शुरू करने की मांग की है।