फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Roadways buses will run from the depot at the scheduled time, timetable will be released

Siddharthnagar News: डिपो से निर्धारित समय पर ही चलेंगी रोडवेज बसें, जारी होगी समय सारिणी

Thu, 29 Jan 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Roadways buses will run from the depot at the scheduled time, timetable will be released
सिद्धार्थनगर। डिपो से बस का सफर करने वाले यात्रियों को अब समय को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। परिवहन निगम ने अब बसों का संचालन समय सारिणी के अनुसार कराएगा। इसके लिए योजना बनाई गई है। इससे यात्री निर्धारित समय से बस स्टेशन पहुंच सकेंगे और उन्हें डिपो पर बस के आने या उसके भरने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

डिपो से बसें निर्धारित समय पर रवाना होंगी और इसके लिए आधिकारिक समय-सारिणी जारी करने को लेकर तैयारी की जा रही है। पहले से भी डिपो में बसों को निर्धारित समय पर संचालित किया जाता है, लेकिन वर्तमान समय में यात्रियों को इसका भरपूर लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में डिपो नए सिरे से बसों के संचालन की समय सारिणी निर्धारित कर रहा है। इसमें दिल्ली और लखनऊ जैसे लंबी दूरी के रूट के साथ-साथ लोकल रूटों पर भी बसों का संचालन तय समय पर किया जाएगा, जिससे रोजमर्रा के यात्रियों को खासा फायदा मिलेगा। यात्रियों के अनुसार सबसे अधिक परेशानी लोकल रूट की बसों में होती है। रोडवेज से यात्रा करने वाले यात्री राजदेव, सुशील, देवेश ने बताया कि समय सारिणी पर बस का संचालन होने से यात्री प्राइवेट वाहन की तरफ रुख नहीं करेंगे। इससे रोडवेज पर यात्री बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed