फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Roadways building will be gifted in the new year, travel will be easier

Siddharthnagar News: नए साल में मिलेगी रोडवेज भवन की सौगात, आसान होगा सफर

Mon, 15 Dec 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Roadways building will be gifted in the new year, travel will be easier
डुमरियागंज में परिवहन निगम के बस स्टेशन भवन का तेजी से चल रहा है निर्माण कार्य। संवाद
डुमरियागंज। नगर स्थित परिवहन निगम के बस स्टेशन के नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी माह के अंत तक इसके पूरा होने की उम्मीद है, जिससे नए वर्ष के पहले माह में ही डुमरियागंज के लोगों को नए रोडवेज भवन की सौगात मिल सकती है। इससे जहां बस स्टेशन से लोगों को आसानी से बस मिल जाएगी, वहीं खराब मौसम में उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज नगर में परिवहन निगम के बस स्टेशन के नए भवन का शिलान्यास बीते वर्ष मार्च 2024 में वर्चुअल रूप से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लखनऊ से डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून और एआरएम परिवहन विजय कुमार गंगवार की उपस्थिति में किया था। छह महीने बाद रोडवेज बस स्टेशन भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था। निर्माण को पूरा करने की डेडलाइन शासन ने मार्च 2025 निर्धारित की थी, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति होने और धन के अभाव के चलते काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। मगर, बजट मिलने के बाद पिछले डेढ़ माह से निर्माण कार्य में काफी तेजी आई है, जिससे रोडवेज भवन का निर्माण कार्य दिसंबर माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद भवन को परिवहन निगम के हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन

1.58 करोड़ से कराया जा रहा निर्माण: डुमरियागंज बस स्टेशन परिसर में रोडवेज के नए भवन का निर्माण कार्य एक करोड़ 58 लाख, 10 हजार रुपये की लागत से करवाया जा रहा है। परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों ने दावा किया था कि भवन निर्माण के बाद डुमरियागंज में परिवहन सुविधाओं में इजाफा होगा और शहर और महानगरों की तरह यहां भी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे लोगों को परिवहन निगम के नए भवन के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि डुमरियागंज में निर्माणाधीन रोडवेज भवन के निर्माण कार्य का बीते माह आरएम बस्ती के साथ निरीक्षण किया था। इसमें कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के ठेकेदार को निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कर भवन को परिवहन निगम के हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए थे। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए और उसके बाद नया भवन रोडवेज को हैंडओवर कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed