Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Road Safety Fortnight to be observed from November 16 to 30; action will be taken against those who break the rules

Siddharthnagar News: 16 से 30 नवंबर तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 15 Nov 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Road Safety Fortnight to be observed from November 16 to 30; action will be taken against those who break the rules
एआरटीओ कार्यालय कार्यालय। संवाद
- अलग-अलग दिन चलेंगे जांच और जागरूकता अभियान, स्कूली वाहनों की भी होगी फिटनेस जांच
विज्ञापन

- हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और नशे में ड्राइविंग करने वालों पर रहेगी नजर
- अवैध टैक्सी स्टैंड हटाने के साथ डग्गामार बसों पर भी होगी कार्रवाई
सिद्धार्थनगर। सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ सोमवार को होगा। इसके तहत अलग-अलग दिनों में जांच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
परिवहन विभाग की ओर से तैयार कार्यक्रम के अनुसार, पखवाड़े का शुभारंभ 16 नवंबर को सुबह 11 बजे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में विधायक श्यामधनी राही करेंगे। इस दौरान सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाएगी। अभियान में पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और निर्माण एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अभियान के तहत 17 नवंबर को स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 18 नवंबर को वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने, रील बनाने, अनधिकृत डबल डेकर बसों और डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलेगा। इसी दिन व्यावसायिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण भी कराया जाएगा। 19 नवंबर को स्कूल-कॉलेजों में युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही अवैध बस, टैक्सी और ई-रिक्शा स्टैंड चिह्नित कर हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
20 से 30 नवंबर तक बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, नाबालिगों के वाहन चलाने, बिना लाइसेंस और बीमा के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा काली फिल्म, प्रेशर हॉर्न, हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वालों पर भी नजर रहेगी। गलत दिशा में वाहन चलाने, सड़क किनारे अवैध पार्किंग, नशे में ड्राइविंग और मानक के अनुरूप रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलेगा।
अधिक प्रदूषण फैलाने पर भी कार्रवाई
प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई होगी। स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर शपथ दिलाई जाएगी। पखवाड़े का समापन 30 नवंबर को दोपहर दो बजे एआरटीओ कार्यालय में होगा। इस दौरान सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले तीन एनजीओ, गुड सेमेरिटन, मास्टर ट्रेनर और रोड सेफ्टी क्लब को सम्मानित किया जाएगा।



सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इस बार 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed