फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Risk of accidents due to large potholes on the embankment

Siddharthnagar News: बांध पर बने बड़े गड्ढों से हादसे का खतरा

Sun, 27 Sep 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Risk of accidents due to large potholes on the embankment
- पनघटिया बांध पर माघ मेला मैदान के पास बना बड़ा गड्ढा
विज्ञापन

- बेलबनवा-नटहवा बांध पर भी कोइलहवा के पास धंसी पटरी
बांसी। राप्ती नदी के दक्षिणी छोर पर स्थित बांसी-पनघटिया बांध पर आबादी वाले हिस्से में बड़ा गड्ढा होने से बांध की सुरक्षा के साथ राहगीरों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। पनघटिया बांध के किलोमीटर एक में माघ मेला मैदान के पास बने गड्ढा से बाइक, साइकिल सवार और पैदल राहगीरों के गिरने की आशंका बनी हुई है।

यह बांध बांसी कस्बे के हनुमान मंदिर से मंगल बाजार होते हुए नरकटहा जाने का प्रमुख मार्ग है। इसी तरह घाघर-परासी नाला पर बेलबनवा से नटहवा जाने वाले बांध पर भी कोइलहवा के पास बड़ा गड्ढा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों स्थानों पर आवागमन के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनीष सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर जल्द ही गड्ढा की भराई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed