फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Remembered on Mahaparinirvan Day Bhimrao Ambedkar

Siddharthnagar News: महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. भीमराव आंबेडकर

Sun, 07 Dec 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Remembered on Mahaparinirvan Day Bhimrao Ambedkar
डुमरियागज स्थित सपा कार्यालय पर डाक्टर आम्बेडकर को श्रद्धांजलि देती विधायक सैय्यदा खातून। स्रोत - फोटो : सांकेतिक
डुमरियागंज। नगर स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदानों को याद किया गया। डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने कार्यक्रम की शुरुआत में चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विधायक ने कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष और उनकी विचारधारा और चिंतन भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ नींव है। इस दौरान ओमप्रकाश श्रीवास्तव, डाॅ. जहीर अहमद मलिक, पप्पू मलिक, नौशाद मलिक, राकेश मौर्य, शिव प्रसाद चौधरी मौजूद रहे। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद किए गए बाबा साहब: शाहपुर। डुमरियागंज स्थित मित्र संघ कार्यालय पर मित्र संघ के राष्ट्रीय महासचिव राम आशीष पाठक ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। राम आशीष पाठक ने बताया कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। यह उनका 70वां महापरिनिर्वाण दिवस है। छह दिसंबर 1956 को उनका निधन हुआ था। डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है। दलितों गरीबों वंचितों के मसीहा के रूप में जाने जाने वाले आंबेडकर एक महान चिंतक, समाज सुधारक, न्यायविद और अर्थशास्त्री भी थे। इस दौरान अजय पांडेय, अभिषेक हिन्दुस्तानी, धर्मेंद्र कुमार, देवा गौतम, राहुल गौतम, नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोषितों, वंचितों के मसीहा थे बाबा साहब : माता प्रसाद: सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान की रचना करके गरीबों, मजलूमों, दलितों, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया था। वह शोषित और वंचितों के मसीहा थे। आज उसी का देन है कि राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री पद पर वंचितों को दबदबा कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed