Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Rehra dominates sports competition; children win multiple titles

Siddharthnagar News: खेलकूद प्रतियोगिता में रेहरा का दबदबा, बच्चों ने जीते कई खिताबी

Thu, 05 Nov 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 05 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Rehra dominates sports competition; children win multiple titles
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ विकास खंड की ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में न्याय पंचायत रेहरा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दौड़, कबड्डी और खो-खो में दमखम दिखाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों की तालियां बटोरीं। समापन पर सदर विधायक श्यामधनी राही ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सेमरियांव के आदित्य प्रथम, गोसाईपुर के रहमतुल्लाह द्वितीय और सेमरियांव के फैजान तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सनई लगड़ी की अर्चना प्रथम, गोसाईपुर की शिवानी द्वितीय और चांदनी तृतीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में गोसाईपुर के रहमतुल्लाह ने पहला, सेमरियांव के आदित्य ने दूसरा और सनई लगड़ी के विवेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अर्चना प्रथम, शिवानी द्वितीय और शिवांगी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सेमरियांव के आदित्य प्रथम, फैजान द्वितीय और गोसाईपुर के अजय तृतीय रहे। बालिका वर्ग में गोसाईपुर की चांदनी प्रथम, सनई लगड़ी की अर्चना द्वितीय और बेलसड़ की महक तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी के बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सनई लगड़ी की टीम विजेता रही, जबकि कपिया मिश्र और बसौनी की टीमें संयुक्त रूप से उपविजेता बनीं। खो-खो और कबड्डी में न्याय पंचायत रेहरा ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में चैंपियनशिप जीती। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में रेहरा की टीम प्रथम तथा पटनी जंगल और गोसाईपुर की टीमें उपविजेता रहीं। बच्चों ने लोकगीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए।

समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी राम कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन नियाज कपिलवस्तुवी ने किया। इस मौके पर उपेंद्र नाथ उपाध्याय, सीमा द्विवेदी, सत्येंद्र गुप्ता, अरुण सिंह, राकेश पांडेय, विनयकांत मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed