फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Registration for Class 9 and 11 students to continue until the 30th

Siddharthnagar News: अब 30 तक होगा नौवीं और 11वीं के छात्रों का पंजीकरण

Fri, 11 Sep 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 11 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Registration for Class 9 and 11 students to continue until the 30th
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के साथ ही कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नई समय-सारिणी के अनुसार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण अब 30 सितंबर तक कराया जा सकेगा। निर्धारित समय में पंजीकरण से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को अब अतिरिक्त समय मिल सकेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा नौवीं, 11वीं, हाईस्कूल और 12वीं में पंजीकरण कराया जाता है। बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार से पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच राहत देते हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के साथ ही कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि किसी छात्र-छात्रा के विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो उसमें पांच अक्तूबर तक संशोधन करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। विवरण की एक प्रति 15 अक्तूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण के लिए 28 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।

बोर्ड ने विद्यालयों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड की ओर से तारीख बढ़ाए जाने से उन छात्र-छात्राओं को विशेष राहत मिलेगी जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण नहीं करा सके थे। विद्यालयों को भी अब छूटे हुए छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed