Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Reconstruction of roads completed in 612 villages

Siddharthnagar News: 612 गांवों में सड़कों का पुनर्निर्माण पूरा

Fri, 06 Nov 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Reconstruction of roads completed in 612 villages
सिद्धार्थनगर। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का अभियान जिले में शुरू हो गया है। एक सितंबर से चल रहे अभियान के तहत लक्षित 2080 गांवों में से 612 गांवों में सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

शेष गांवों में सड़कों को आवागमन योग्य बनाया गया है। मरम्मत अभियान 10 नवंबर तक चलेगा। पाइपलाइन की टेस्टिंग पूरी होने के बाद सड़कों का स्थायी पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 2080 गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 726 नई पेयजल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन परियोजनाओं के तहत 7856.26 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर घरों तक पानी पहुंचाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइपलाइन बिछाने के लिए गांवों की सड़कें और गलियां खोदी गई थीं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। कई जगह ग्रामीणों ने विरोध जताने के साथ विभाग में शिकायत भी की थी। इसके बाद जल निगम ग्रामीण की ओर से अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है।
विभाग के अनुसार, जिन पेयजल परियोजनाओं में पाइपलाइन की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है, वहां सड़कों का स्थायी पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। जिन गांवों में टेस्टिंग का काम अभी चल रहा है या पूरा नहीं हुआ है, वहां लोगों की सुविधा के लिए सड़कों को फिलहाल आवागमन योग्य बनाया गया है। शेष गांवों में भी टेस्टिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है। इसके पूरा होते ही संबंधित सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत यहां करें : अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि सड़क पुनर्निर्माण की गुणवत्ता और लोगों की सुविधा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी नागरिक को पाइपलाइन या सड़क मरम्मत से संबंधित समस्या होने पर जल सारथी मोबाइल एप या टोल फ्री नंबर 18001212164 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed