{"_id":"6abe9db8312145aadd064836","slug":"siddharthnagar-news-salaries-of-all-beos-withheld-due-to-non-payment-of-insurance-deductions-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165653-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बीमा कटौती का भुगतान नहीं सभी बीईओ का वेतन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बीमा कटौती का भुगतान नहीं सभी बीईओ का वेतन बाधित
Thu, 01 Oct 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बीमा कटौती के भुगतान में देरी पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन बाधित कर दिया है।
यह कार्रवाई दो सप्ताह पहले दिए गए निर्देश के बावजूद देयक और संबंधित अभिलेख उपलब्ध न कराने पर हुई। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर बीमा कटौती की धनराशि की वापसी से संबंधित देयक तैयार कराने को कहा था। उन्हें पूर्व में आहरित अभिलेखों से मिलान कर पात्र कर्मचारियों का पूरा विवरण तैयार करना था। यह विवरण एक सप्ताह में वित्त एवं लेखाधिकारी से हस्ताक्षर कराकर उपलब्ध कराना था। इसका उद्देश्य सभी संबंधित कर्मचारियों का भुगतान एक साथ और समय पर कराना था। निर्धारित समय बीतने पर भी किसी भी खंड शिक्षा अधिकारी ने आदेश का पालन नहीं किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में जिले के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी बीमा कटौती के भुगतान से प्रभावित हैं। ऐसे में आदेश के अनुपालन में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि दशहरा से पूर्व शिक्षकों की बीमा कटौती का भुगतान नहीं हुआ तो खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन बाधित रहेगा। विभागीय स्तर पर इसे अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।