{"_id":"6935ba5c74e181a7c807af0c","slug":"siddharthnagar-news-rape-victim-missing-police-engaged-in-search-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1046-1158296-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दुष्कर्म पीड़िता लापता, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दुष्कर्म पीड़िता लापता, पुलिस तलाश में जुटी
Sun, 07 Dec 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता एक युवती के दो दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ माह पहले युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप था कि युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे डराया गया और अलग-अलग दिन में आठ युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस ने 26 अक्टूबर को जुनैद, हलीम, मुमताज उर्फ कमर, रैयान, शादाब, हफीक, वैद्य और सिराजुद्दीन के विरुद्ध दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर, युवती की मां ने शुक्रवार को बताया कि उनकी पुत्री दो दिन से घर से लापता है। पुलिस का कहना है कि संभावित ठिकानों पर छानबीन की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती की तलाश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।