फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Rama and Sita meet at Pushpa Vatika

Siddharthnagar News: पुष्प वाटिका में राम और सीता का हुआ मिलन

Wed, 12 Nov 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 12 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Rama and Sita meet at Pushpa Vatika
भनवापुर क्षेत्र के चौखड़ा में श्रीरामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : katra news
- भनवापुर क्षेत्र के चौखड़ा में चल रही रामलीला का तीसरा दिन
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के चौखड़ा में आदर्श जय बजरंग राम मिला समिति के तत्वावधान में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला कार्यक्रम में मंगलवार को रात में सीता विवाह का मंचन किया गया।

कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुर की ओर जाते हैं और गंगा में स्नान करने के बाद जनकपुर पहुंचते हैं। राजा जनक उनका स्वागत करते हैं। विश्वामित्र से रामचंद्र आज्ञा लेकर लक्ष्मण के साथ नगर दर्शन के लिए जाते हैं, नगर के लोग देखकर उन्हें सीता के लिए अच्छा वर कहती है। विश्वामित्र राम को पुष्प वाटिका से फूल लाने के लिए भेजते हैं। राम और लक्ष्मण फूल लेने जाते है कि वहां सीता भी गिरिजा पूजन के लिए आती है। सीता व राम दोनों एक दूसरे को देखते हैं और देखते रह जाते हैं। सीता को मां गिरिजा का आशीर्वाद प्रदान होता है। उधर, सीता स्वयंवर में तमाम देश के राजा पहुंचते हैं, जहां रावण और बाणासुर भी आते हैं। संवाद होता है, बाणासुर कहकर चला जाता है कि धनुष उसके गुरु का है और सीता उनकी माता है लेकिन रावण जैसे ही धनुष के पास जाता है, आकाशवाणी होती है और रावण भी चला जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अरुण सिंह, मंगल, जिगर मोदनवाल, रवि मोदनवाल, पप्पू मोदनवाल, अर्जुन अर्कवंशी, गोपाल अर्कवंशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed