फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Rain till afternoon, relief from sunshine

Siddharthnagar News: दोपहर तक बारिश, धूप खिलने से मिली राहत

Fri, 19 Sep 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Rain till afternoon, relief from sunshine
शहर के बांसी मार्ग पर बारिश में भींग कर जाते लोग। संवाद
सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले कई दिन से हो रही बारिश का सिलसिला शुक्रवार दोपहर के बाद थम गया। इसके बाद धूप खिलने से सड़क पर चहल-पहल भी बढ़ गई जबकि जगह-जगह कीचड़ और जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से जिले के सभी क्षेत्रों में घनघोर बारिश हो रही है। बादलों की आवाजाही के साथ बारिश भी तेज होती गई। लगातार बारिश से जहां पोखरे और तालाब पानी से भर गए। वहीं नदियां भी उफान पर आ गई हैं। पिछले कई दिन से हुई बारिश से किसानों को सबसे अधिक राहत मिली है, लेकिन ताल के आसपास के खेत की फसलें पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन

इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात व बादलों के छाने से और उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। लोग तेज धूप से छुटकारा पाने के साथ ही गर्म हवाओं से भी राहत पा गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते मौसम से लोगों को रात में सोते समय चादर का भी सहारा लेना पड़ रहा है। इस बरसात से धान की फसल को अधिक पैदावार होने की उम्मीद भी किसानों में जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed