फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Rain accompanied by wind damages paddy cropsSiddharthnagar News: Rain accompanied by wind damages paddy crops

Siddharthnagar News: हवा के साथ बारिश से धान की फसलों को नुकसान

Sat, 04 Oct 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Rain accompanied by wind damages paddy cropsSiddharthnagar News: Rain accompanied by wind damages paddy crops
भनवापुर। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रहे रुक-रुककर हो रही बारिश व तेज हवा से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर आईं हैं। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो किसानों के धान की जो फसल दूधिया अवस्था में है उसके लिए बारिश फायदे मंद साबित होगी, वहीं अगर बारिश सुबह के समय तेज हवा के साथ होती है और फसल अभी फूल की अवस्था में है तो उपज कम हो जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत ने बताया कि दो दिन से क्षेत्र में हवा के साथ हुई बारिश के दौरान किसानों को अपने धान की खड़ी फसलों को लेकर चिंता सता रही है। जिन किसानों की फसल पकने की अवस्था में है, वह खेत में गिर जाएगा और जिन किसानों के फसल में अभी फूल की अवस्था में है उसका फूल गिर जाने के कारण धान की उपज प्रभावित होगी। किसानों को हल्दिया रोग के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. सर्वजीत ने बताया कि इस समय अधिक तापमान एवं आर्द्रता के कारण हल्दिया रोग की संभावना बढ़ गई है। किसान हल्दिया रोग से अपने फसलों को बचाने के लिए प्रोपीकोनाजोल एक मिली प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed