फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Public servants should have simplicity and honesty

Siddharthnagar News: लोकसेवकों के अंदर होनी चाहिए सहजता और ईमानदारी

Tue, 23 Dec 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Public servants should have simplicity and honesty
सिद्धार्थनगर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि हमें जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छा शक्ति की जो भावना थी उससे सीख लेनी चाहिए। हमें अपनी मातृ भाषा पर गर्व होना चाहिए। सभी लोक सेवकों के अंदर सहजता हो, आत्म विश्वास हो तथा ईमानदारी भी हो।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि जिला शिकायत निस्तारण, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, जनपद स्तर पर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। प्रत्येक शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया जाता है। इसमें ग्रामवासियों की समस्याओं का गांव में ही निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई की जाती है। इसमें शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को व्हाट्सएप पर भेजकर त्वरित निस्तारण कराया जाता है और अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए निर्देशित किया गया है। पेंशन आवेदन की शिकायतों का निस्तारण, योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने बताया कि जनपद में सुशासन सप्ताह के तहत ब्लॉक स्तर से लेकर जनपद स्तर तक सभी विभागों द्वारा संकल्प लेकर कार्य किया गया है। सभी विभागों द्वारा शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा जो भी अधूरे कार्य थे उसे युद्ध स्तर पर पूर्ण कराया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि व पूर्व में यहां के जिलाधिकारी रहे नरेंद्र शंकर पांडेय का आभार प्रकट किया।

इस दौरान सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक ज्ञानप्रकाश, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ सतीश सिंह, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, बीएसए शैलेष कुमार उपस्थित रहे।य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed