Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Public interaction with the elderly held as part of community policing

Siddharthnagar News: कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बुजुर्गों से किया जनसंवाद

Sat, 07 Nov 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Public interaction with the elderly held as part of community policing
मिश्रौलिया। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत शनिवार को मिश्रौलिया पुलिस की ओर से क्षेत्र के भैंसहवा गांव में बुजुर्गों और ग्रामीणों के साथ जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बुजुर्गों से हालचाल पूछा और उनकी समस्याओं व जरूरतों की जानकारी ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामदेव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में करीब 70 वर्ष की आयु के पांच बुजुर्गों सहित अन्य ग्रामीणों से संवाद किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और परिवार में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। सभी आपसी सौहार्द के साथ जीवनयापन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed