{"_id":"6a74cc66f0b03d3d01068e7d","slug":"siddharthnagar-news-public-interaction-program-organized-by-the-community-policing-unit-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-162468-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बुजुर्गों और दिव्यांगों के बीच पहुंची पुलिस, सुनी समस्याएं और योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बुजुर्गों और दिव्यांगों के बीच पहुंची पुलिस, सुनी समस्याएं और योजनाओं की दी जानकारी
Thu, 06 Aug 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की ओर से आयोजित हुआ जनसंवाद कार्यक्रम
सिद्धार्थनगर। पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) की ओर से बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस टीमों ने गांवों में पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
थाना गोल्हौरा की कम्युनिटी पुलिसिंग टीम ने क्षेत्र के विशुनपुर गांव में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों से उनकी समस्याओं, जरूरतों और कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और परिवार में किसी तरह की समस्या नहीं है।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
वहीं थाना मिश्रौलिया की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने क्षेत्र के गौरडीह और कलंदरडीह गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस टीम ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। टीम ने चार बुजुर्ग नागरिकों और एक दिव्यांग व्यक्ति से संवाद कर उनकी जरूरतों और सुविधाओं की जानकारी ली।