फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Public bus will run on rural routes, fare will be reduced

Siddharthnagar News: ग्रामीण रूट पर चलेगी जनता बस, कम होगा किराया

Sat, 06 Dec 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 06 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Public bus will run on rural routes, fare will be reduced
सिद्धार्थनगर। जिले के लोगों को अब लोकल मार्गों पर कम किराये में बस सेवा मिलने की उम्मीद जगी है। परिवहन निगम मुख्यालय से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर जनता बस सेवा संचालन के लिए मांगा गया रूट प्लान रोडवेज निगम ने भेज दिया है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही साधारण बसों के निर्धारित किराये से 20 प्रतिशत कम दर पर बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनता बस सेवा शुरू करने की कार्य योजना बनाई है। इसके जरिये यात्रियों को कम किराये में यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मुख्यालय ने सिद्धार्थनगर जिले के ऐसे रूट मांगे थे, जहां यात्रियों की संख्या तो ज्यादा है, लेकिन रोडवेज की बसें या तो नहीं चल रहीं या बहुत कम चल रही हैं।
विज्ञापन

इस निर्देश के बाद रोडवेज प्रशासन ने जिले के कई ऐसे मार्गों का चयन किया, जहां बसों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नई सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, यात्रियों का खर्च कम होगा और लोकल यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि बसों के संचालन से लोकल परिवहन व्यवस्था में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed