{"_id":"6972721f6ec3c590450e84b8","slug":"siddharthnagar-news-property-collapsed-for-recovery-of-arrears-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-152176-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बकाया वसूली के लिए कुर्क हुई संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बकाया वसूली के लिए कुर्क हुई संपत्ति
Fri, 23 Jan 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र में बकाये को लेकर खेत की कुर्की करते नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय व अन्य राजस्व
इटवा। पुराना बकाया न अदा करने पर इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम मुडिला बक्शी निवासी राधेश्याम की संपत्ति को एसडीएम इटवा ने कुर्क करने का आदेश दिया है। एसडीएम इटवा के इस आदेश से पुराने बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।
इस संबंध में नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि मुडिला बक्शी निवासी और मंगलम राइस मिल का मालिक राधेश्याम पर यूपी स्टेट एग्रो के 18 लाख रुपये की पुरानी देनदारी थी, जिसे बार-बार कहने के बावजूद वह जमा नहीं कर रहा था। इसके चलते एसडीएम इटवा कुणाल ने इसी पुराने बकाए को लेकर 13 जनवरी को उनके हिस्से की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के अनुपालन में बृहस्पतिवार को गांव में पहुंचकर उनके हिस्से की भूमि पर बोर्ड लगा दिया गया है, जिसमें राधेश्याम के हिस्से की भूमि को किसी को हस्तांतरित करने व बिक्री करने से रोक दिया गया है। इस दौरान राजस्व कर्मियों में राम फेर, कौलेश्वर पांडेय, सरजू पांडेय, अनिल ओझा संग्रह अनुसेवक, संजय चौधरी व हल्का लेखपाल जहीरुद्दीन मौजूद रहे।