{"_id":"694443dbd87ffe14fd0bfa89","slug":"siddharthnagar-news-progressive-meritorious-students-will-gather-at-the-alumni-meet-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150104-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पूर्व छात्र सम्मेलन में जुटेंगे तरक्की करने वाले मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पूर्व छात्र सम्मेलन में जुटेंगे तरक्की करने वाले मेधावी
Thu, 18 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी में 21 दिसंबर को सम्मेलन का होगा आयोजन
बांसी। जवाहर नवोदय विद्यालय, बसंतपुर बांसी में 21 दिसंबर को पूर्व छात्रों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में संपन्न होगा। इसमें वर्चुअल माध्यम से देश-विदेश में कार्यरत पूर्व छात्र भी जुड़ सकेंगे।
इस संबंध में विद्यालय के पूर्व छात्र आनंद पांडेय एवं संजय ने उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति संजना सिंह से लखनऊ में मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उपायुक्त ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं भेजी हैं। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न कोनों में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सिद्धार्थनगर नवोदय के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाना है। कार्यक्रम में विशेष रूप से 1993 से 2000 बैच सिल्वर जुबिली बैच के पूर्व छात्रों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही विद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान शिक्षकों का भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में वर्तमान छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र शामिल होंगे, जिसमें पूर्व छात्र सीधे संपर्क कर छात्रों को उनके चुने हुए करियर क्षेत्र में मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करेंगे। विद्यालय की मौजूदा समस्याओं पर प्राचार्य एवं शिक्षकों से चर्चा किया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए ब्लड डोनेशन कैंप क्रिकेट एवं वॉलीबाल मैच का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने वाली कार्यकारिणी में राम शरण, अंकित सिंह, आनंद पाण्डेय, दिग्विजय, अमित, संजय, प्रिंस सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।