फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Programs organized for security, respect and self-reliance

Siddharthnagar News: सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए आयोजित हुए कार्यक्रम

Thu, 25 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Sep 2025 11:40 PM IST
सार

सिद्धार्थनगर के सिद्धार्थ विश्वविद्यालय और आदर्श पीजी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन शक्ति अभियान, आत्मरक्षा व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।

विज्ञापन
Siddharthnagar News: Programs organized for security, respect and self-reliance

विस्तार

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में बृहस्पतिवार को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्लोगन प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें महिलाओं व छात्राओं को विशेष जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रो. नीता यादव ने छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्य और महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। डॉ. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिला सशक्तिकरण कि दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसमें महिला उन्नयन के लिए विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की संकल्पना की गई है। डॉ. रेनू त्रिपाठी ने महिलाओं को अपने संवैधानिक अधिकारों को जानने और हर चुनौतियों का सामना करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रक्षा ने शिक्षा को महिला सशक्तिकरण के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

एएसपी ने किया जागरूक तिलौली। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के डॉ. मिथलेश मणि त्रिपाठी आदर्श पीजी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और सीओ मयंक द्विवेदी ने छात्रों और महिलाओं को जागरूक कर मिशन शक्ति अभियान के साथ आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed