फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Problem vomiting-diarrhea, CT scan was done

Siddharthnagar News: समस्या उल्टी-दस्त की, सीटी स्कैन करा दिया

Wed, 19 Nov 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 19 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Problem vomiting-diarrhea, CT scan was done
बढ़नी। क्षेत्र में दवा और इलाज के नाम पर लूट-खसोट का दौर जारी है। पेट में दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे मरीज को निजी अस्पताल संचालकों ने जांच के नाम पर लूट लिया। खून-पेशाब की जांच तो करवाई ही, सिर्फ दर्द के लिए ही सीटी स्कैन तक करा दिया, जिसके लिए मरीज के परिजनों को हजारों रुपये खर्च करने पड़े।
विज्ञापन

इसके बाद भी फायदा नहीं मिलने पर जब वह शनिवार को सरकारी अस्पताल पर पहुंचा तो डॉक्टर ने रिपोर्ट को देखते हुए उल्टी दस्त और पेट दर्द की समस्या बताई और उसे घर भेज दिया। पीड़ित ने बुधवार को पीएचसी प्रभारी से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

बढ़नी क्षेत्र के ग्राम सभा धनौरी निवासी रामरूप ने बताया कि 14 नवंबर को 19 वर्षीय बेटी नेहा को पेट में दर्द की शिकायत पर नगर पंचायत बढ़नी पचपेड़वा मार्ग पर स्थित एक हेल्थ सेंटर पर ले गए। वहां एक डॉक्टर ने दवा, खून-पेशाब की जांच के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ दूरी पर स्थित सीटी स्कैन के लिए भेज दिया, जहां हजारों रुपये लिए गए। कुछ दिन दवा खाने के बाद भी आराम नहीं मिलने पर वह शनिवार को पीएचसी बढ़नी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांचों को बेवजह बताकर सिर्फ अल्ट्रासाउंड की बात कही। वहीं उसे दवा देकर वापस भेज दिया। फायदा होने के बाद बुधवार को पीड़ित ने पीएचसी प्रभारी से इसकी शिकायत की है। ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed