फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Prisoners vaccinated, wish for good health

Siddharthnagar News: बंदियों को टीका लगा, स्वस्थ रहने की कामना

Thu, 23 Oct 2025 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Prisoners vaccinated, wish for good health
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार में बृहस्पतिवार को भैया दूज का पर्व भावनात्मक वातावरण में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह अवसर पर बंदी भाइयों और मिलने आई बहनों के लिए अत्यंत हर्ष और संवेदना से भरा रहा। कुल 315 महिलाएं अपने बंधक भाइयों से मिलने कारागार पहुंचीं, जहां प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित व्यवस्था के अंतर्गत बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

कारागार प्रशासन ने इस अवसर पर पूरे परिसर को सादगीपूर्ण तरीके से सजाया। बहनों के स्वागत के लिए जलपान, प्रतीक्षा स्थल और बैठक व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई। मुलाकात के समय का विस्तार किया गया ताकि सभी बहनें शांति और स्नेह पूर्वक भाइयों से मिल सकें। महिला बैरक में भी भैया दूज का उत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। बंदिनी बहनों ने भगवान श्रीगणेश और यमराज की पूजा अर्चना कर परिवार के सभी सदस्यों के मंगल की कामना की।
विज्ञापन

कारागार अधीक्षक सचिन वर्मा ने कहा कि भैया दूज प्रेम, अपनत्व और संस्कारों का प्रतीक है। यह पर्व हमें पारिवारिक भावनाओं को सहेजने और समाज में मानवीय संबंधों की गरिमा को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। आज यहां 315 बहनों का अपने भाइयों से मिलना इस बात का प्रमाण है कि प्रेम की डोर किसी दीवार से नहीं टूट सकती। उन्होंने बताया कि ऐसे पर्व बंदियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और भावनात्मक संतुलन लाते हैं। इससे उनके भीतर समाज से जुड़ने और सुधार की भावना प्रबल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जेलर रामसिंह यादव, महेश सिंह, अजीत चंद, अभिषेक कुमार पांडेय सहित समस्त कारागार स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed