{"_id":"696a80d42a27fbc0e801d900","slug":"siddharthnagar-news-principals-reckless-car-collides-with-two-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151843-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रधान की बेकाबू कार ने दो को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रधान की बेकाबू कार ने दो को मारी टक्कर
Fri, 16 Jan 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
ढेबरुआ। क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक के पास चाय की दुकान पर जा रहे दवा व्यवसायी शत्रुघ्न चौधरी और 60 वर्षीय धर्मराज को ब्लॉक कार्यालय से निकल रहे ग्राम प्रधान मोहम्मद इमरान की कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी के नीचे जा गिरी। हादसे में शत्रुघ्न कुछ दूर जा गिरा जबकि धर्मराज को हल्की चोटें आईं।
वहीं, ग्राम प्रधान कार में फंस गए। आसपास की मदद से घायलों को को बढ़नी सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बढ़नी ब्लॉक कार्यालय के पास दवा व्यवसायी शत्रुघ्न चौधरी अपने सामने की दुकान पर चाय पीने जा रहे थे। इस दौरान ब्लॉक कार्यालय से बसंतपुर ग्रामसभा के प्रधान मोहम्मद इमरान अपनी कार से बाहर निकल रहे थे कि अचानक कार की स्पीड तेज हो गई। इससे दुकान से सड़क पार करके चाय पीने जा रहे 50 वर्षीय शत्रुघ्न चौधरी और आगे जा रहे धर्मराज कार की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शत्रुघ्न 10 फुट दूर जा गिरे। इस हादसे उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं जबकि धर्मराज भी घायल हो गए। वहीं, मोहम्मद इमरान कार में फंस गए, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। घायल शत्रुघ्न चौधरी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्राथमिक उपचार कर शत्रुघ्न चौधरी को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। कार सवार मोहम्मद इमरान व 60 वर्षीय धर्मराज को उपचार कर घर वापस भेज दिया गया।
सूचना पर चौकी इंचार्ज बढ़नी वीरेंद्र यादव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने कार को अपने कब्जे में ले लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।