{"_id":"6a907efe1f0da953830c2335","slug":"siddharthnagar-news-preparations-for-national-lok-adalat-intensify-pre-trial-meeting-held-on-motor-accident-claims-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163531-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, मोटर दुर्घटना दावों पर प्री-ट्रायल बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, मोटर दुर्घटना दावों पर प्री-ट्रायल बैठक
Thu, 27 Aug 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 12 सितंबर को होने वाली लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के तहत बृहस्पतिवार को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीठासीन अधिकारी अरविंद राय ने की।
बैठक में मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावों से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र और सौहार्दपूर्ण निस्तारण की संभावनाओं पर चर्चा की गई। पीठासीन अधिकारी ने अधिवक्ताओं से अपील की कि जिन मामलों में समझौते की संभावना है, उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत कराने के लिए पक्षकारों और बीमा कंपनियों का सहयोग सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान विवादित बिंदुओं, संभावित सेटलमेंट, बीमा कंपनियों की देयता तथा आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया ताकि लोक अदालत के दिन अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र नाथ, अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह, रामप्रकाश धर द्विवेदी, सरफराज मलिक, इम्तियाज अली, श्रेया भारती, प्रभाकर गुप्ता सहित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।