{"_id":"6b05cff321a753929a0d2dda","slug":"siddharthnagar-news-preparations-for-mass-wedding-in-full-swing-224-couples-to-tie-the-knot-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-168731-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सामूहिक विवाह की तैयारियां तेज, एक-दूजे के होंगे 224 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सामूहिक विवाह की तैयारियां तेज, एक-दूजे के होंगे 224 जोड़े
Tue, 24 Nov 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 26 नवंबर को बीएसए ग्राउंड में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। परिसर में पंडाल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जिले में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 224 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत अब तक 350 से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें पहले प्राप्त पात्र आवेदनों को प्राथमिकता देते हुए 224 जोड़ों को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि पर बीएसए ग्राउंड में विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।