{"_id":"6913718edf728722aa012ceb","slug":"siddharthnagar-news-preparations-are-grandreception-is-going-on-from-unfinished-entrance-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148010-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तैयारी भव्य की...अधूरे प्रवेश द्वार से हो रहा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तैयारी भव्य की...अधूरे प्रवेश द्वार से हो रहा स्वागत
Tue, 11 Nov 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा खुनुवां पर निर्माणाधीन स्वागत एवं प्रवेशद्वार। संवाद
खुनुवां। जिले की नेपाल सीमा से सटे खुनुवां बाॅर्डर पर प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्वागत और प्रवेश द्वार निर्माण की मंजूरी तीन वर्ष पहले ही दे दी थी।
तैयारी थी कि भव्य प्रवेश द्वार के जरिये सैलानियों का स्वागत किया जाएगा और उन्हें प्रवेश करते ही भव्यता का अहसास होगा। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी और कार्यदायी संस्था की सुस्ती से स्वागत और प्रवेश द्वार अधूरा पड़ा है। इससे लोगों को परेशानियां हो रही हैं, वहीं सैलानी भी मुश्किल के बीच देश में प्रवेश कर रहे हैं।
जिले की नेपाल सीमा से सटे खुनुवां बाॅर्डर पर स्वागत और प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए 1.14 करोड़ रुपये का बजट शासन ने स्वीकृत किया। काम भी शुरू हुआ, लेकिन कार्यदायी संस्था ने विगत दो वर्ष में खुनुवां में प्रस्तावित पांच प्रवेश द्वार का फाउंडेशन पिलर खड़ाकर छोड़ दिया है, जिसके अगल-बगल बांस बल्लियों का जाल खड़ा नजर आता है। यह देखने में तो खराब लग ही रहा है, वहीं हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
अब लगभग तीन माह से कार्य बंद पड़ा है, लेकिन कार्य शुरू नहीं होने से नेपाल सीमा से आने वाले पर्यटकों और राहगीरों को स्थान की पहचान और सेल्फी प्वांइट की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे नेपाल सीमा से आने वाले राहगीरों और पर्यटकों को स्थान की पहचान एवं सुविधा होगी। खुनुवां उद्योग व्यापार संगठन अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, कृष्ण मिश्र, पटवारी यादव, शमीम अहमद, रामानंद गिरी, राजीव श्रीवास्तव, महामंत्री सचमुच त्रिपाठी, प्रधान संजय कुमार ने कहा कि भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भव्य स्वागत व प्रवेशद्वार निर्माण से यहां पर मजबूत मित्रता और घनिष्ठ सांस्कृतिक व पारिवारिक संबंध वाले पड़ोसी देश से पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
प्रवेशद्वार के निर्माण में देरी को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों से इसकी जल्द ही शिकायत की जाएगी।