फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Preparation of free travel facility for women on Raksha Bandhan

Siddharthnagar News: रक्षा बंधन पर महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा की तैयारी

Thu, 31 Jul 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 31 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Preparation of free travel facility for women on Raksha Bandhan
सिद्धार्थनगर। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व करीब है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधती हैं। इनके बीच दूरियां आड़े न आए, इसके लिए इस बार भी सरकार ने मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराए जाने की तैयारी की है। शासन के निर्देश पर तैयारी शुरू हो गई है। जिले के डिपो में इस समय 43 बसें हैं।
विज्ञापन

डिपो से महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा होगी। इससे महिलाओं को फ्री यात्रा की सहूलियत मिलेगी। इसमें आठ अगस्त की मध्य रात्रि से ही महिलाएं बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। यह सुविधा नौ अगस्त की मध्य रात्रि तक लागू रहेगी। इस सुविधा से वे महिलाएं भी भाइयों के पास जाकर राखी बांध सकेंगी, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

दुर्गावती, अनुराधा, सौम्या, राधा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान में यह पहल स्वागत योग्य है। फ्री बस यात्रा से वे महिलाएं भी भाइयों के पास पहुंच सकेंगी, जिनके पास किराये तक की दिक्कत होती है। महिला यात्रियों की सुविधा के लिए सभी स्टॉपों पर बस को रोका जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी सुविधा मिलेगी। अभी तक शासन से पत्र नहीं आया हैं। पत्र आते ही इसकी सूचना लोगों को दी जाएगी, जिससे इसका लाभ महिला यात्री उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed