फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Pregnant women are suffering from anemia, problems are increasing

Siddharthnagar News: खून की कमी से जूझ रहीं गर्भवतियां, बढ़ रही परेशानी

Sat, 27 Sep 2025 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Pregnant women are suffering from anemia, problems are increasing
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच बिंग में महिलाओं की लगी भीड़। संवाद
सिद्धार्थनगर। गर्भावस्था में महिलाएं ध्यान नहीं देने और विशेष आहार नहीं लेने के कारण उनमें समस्याएं आ रहीं हैं। इससे जहां उन्हें परेशानी हो रही है, वहीं बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है जबकि मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित प्रसव, प्रसव पूर्व जांच आदि की व्यवस्था भी है। लेकिन महिलाएं खुद का ध्यान नहीं देने और बाहरी वस्तुओं का अधिक सेवन करने से परेशानी में आ रही हैं।
विज्ञापन

जिले में लगभग 30 प्रतिशत गर्भवतियां एनीमिया से जूझ रही हैं जबकि कई महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई है। ऐसे में महिलाएं खुद भी बीमार हो रही हैं। इसके साथ ही बच्चों का भी स्वास्थ्य खराब हो रहा हैं। मेडिकल कॉलेज की डॉ. शाहीन बानो ने बताया कि गर्भवतियों में खून की कमी अधिक मिल रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्भवतियों में खून की कमी से बच्चे भी कमजोर होने का खतरा रहता है जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवतियों महिलाओं को आयरन और कैल्शियम का टैबलेट दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती और धात्री माताओं को कैल्शियम और आयरन का टेबलेट दिया जाता है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की नौ तारीख को सभी सरकारी अस्पतालों में विशेष कैंप लगाकर गर्भवतियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed