{"_id":"6ab95571b227c2b7910fef27","slug":"siddharthnagar-news-post-mortem-does-not-confirm-drowning-as-cause-of-mrs-death-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165391-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पोस्टमार्टम में एमआर की डूबने से माैत की पुष्टि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पोस्टमार्टम में एमआर की डूबने से माैत की पुष्टि नहीं
Sun, 27 Sep 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सोनवल गांव के पास गड्ढे में मृत मिले एमआर राहुल कुमार (38) की मौत की गुत्थी 17 दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। शरीर पर भी ऐसी कोई चोट नहीं मिली, जिसे मौत का कारण माना जा सके। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस ने विसरा सुरक्षित कराया है।
बिहार के जहानाबाद जिले के बैनाघोसी गांव निवासी राहुल कुमार पुत्र भूषण शर्मा एक दवा कंपनी में एमआर थे। वह करीब आठ वर्षों से सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर किराये का कमरा लेकर अकेले रहते थे। पांच सितंबर की रात परिवार से उनकी आखिरी बार बात हुई थी। उस समय उन्होंने अपने काम के सिलसिले में कठेला क्षेत्र में होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।
कई बार संपर्क के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर राहुल के साले अमन कुमार बिहार से सिद्धार्थनगर पहुंचे। संभावित स्थानों पर तलाश के बाद नौ सितंबर को सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 10 सितंबर को सोनवल गांव के पास एक गड्ढे में राहुल की बाइक मिली। अगले दिन 11 सितंबर की सुबह उसी गड्ढे में उनका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
शव और बाइक एक साथ गड्ढे में मिलने के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठे। यह भी आशंका जताई गई कि बाइक समेत गड्ढे में गिरने से राहुल की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने की पुष्टि नहीं होने और शरीर पर घातक चोट नहीं मिलने से यह संभावना भी स्पष्ट नहीं हो सकी।
अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि राहुल की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव व बाइक गड्ढे तक कैसे पहुंचे। मौत का कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। साथ ही राहुल के मोबाइल की कॉल डिटेल, संपर्क में रहे लोगों और आर्थिक लेनदेन से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।