फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Population on a pile of gunpowder, two traders arrested

Siddharthnagar News: बारूद के ढेर पर आबादी, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Population on a pile of gunpowder, two traders arrested
इटवा पुलिस की गिरफ्त में पटाखे के साथ आरोपी। स्रोत पुलिस
सिद्धार्थनगर। इटवा पुलिस की टीम ने सीओ की अगुवाई में शुक्रवार देर रात इटवा कस्बे के दाे अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। मौके से अवैध रूप से भंडारण किया गया 23 गत्ता लगभग 12 क्विंटल पटाखा बरामद किया। इसकी कीमत सात लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे के बीच में रखा गया पटाख अगर विस्फोट करता तो बड़ी घटना के होने से इन्कार नहीं किया जा सकता था। वहीं, इस मामले में पुलिस ने प्रभुदयाल उर्फ राजा जायसवाल और फिरोज को गिरफ्तार अवैध रूप से विस्फाेटक रखने के मामले में केस दर्ज करके न्यायालय रवाना कर दिया है। पुलिस कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि 11 अक्तूबर को इटवा पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्तियों ने अपने घर पर अवैध रूप से पटाखे का भंडारण किया है। अगर दबिश दी गई तो अवैध पटाखे की बरामदगी की जा सकती है। सूचना पर थाने से दो टीम की ओर से अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई तो प्रभुदयाल उर्फ राजा जायसवाल निवासी वार्ड नंबर 16 अटलनगर थाना इटवा के घर से कुल 11 गत्ता (करीब 750 किग्रा) पटाखा भंडारण पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फिरोज निवासी मोहल्ला ग्राम जानकीनगर थाना इटवा के घर दबिश दी गई तो उसके घर से कुल 12 गत्ता और झोले में अवैध रूप से रखा पटाखा (करीब 450 किग्रा) पाया गया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसओ इटवा श्याम सुंदर तिवारी, एसआई नागेंद्र सिंह, गोपाल, रामजी यादव, विनय प्रताप सिंह मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed