फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Police check on the well-being of the elderly and persons with disabilities and interact with them

Siddharthnagar News: बुजुर्गों और दिव्यांगजनों का पुलिस ने जाना हाल, किया संवाद

Mon, 24 Aug 2026 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Police check on the well-being of the elderly and persons with disabilities and interact with them
- जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से चलाया गया अभियान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पुलिस और आमजन के बीच भरोसा बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत सोमवार को जिले की पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र के गांव में जाकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के साथ संवाद किया। पुलिस टीम ने गांवों में पहुंचकर बुजुर्गों की कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही किसी भी तरह की परेशानी या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा गांव, उसका पुलिस उसका कस्बे में, कपिलवस्तु पुलिस सर्वाजनिक स्थानों पर जनसंवाद आयोजित करके 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के साथ पुलिस टीम ने बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और फिलहाल कोई अन्य समस्या नहीं है। पुलिस ने उपस्थित लोगों को कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट का संपर्क नंबर उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

वहीं उसका बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया माफी में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों की समस्याएं जानी गईं और शासन की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच दूरी कम कर विश्वास कायम करना है। इसके तहत बुजुर्गों से नियमित संपर्क, दिव्यांगजनों की सूची तैयार कर संवाद, जरूरतमंदों को सहायता, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लावारिस बच्चों व बेसहारा लोगों की मदद, वृद्धाश्रम व अनाथालय में समस्याओं का समाधान और मेलों में खोया-पाया केंद्र का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा नशे और साइबर अपराध के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed