फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Police check on the elderly and persons with disabilities, advise them to stay vigilant against cybercrime

Siddharthnagar News: बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से पुलिस ने जाना हाल, साइबर अपराध से सतर्क रहने की दी सीख

Wed, 02 Sep 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 02 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Police check on the elderly and persons with disabilities, advise them to stay vigilant against cybercrime
- भवानीगंज और हरिबंधनपुर में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत हुआ जनसंवाद, समस्याओं और जरूरतों की ली जानकारी
विज्ञापन

- पेंशन मिलने पर संतुष्ट दिखे ग्रामीण, आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील
सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत बुधवार को भवानीगंज और त्रिलोकपुर पुलिस ने गांवों में जनसंवाद कर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पुलिस टीमों ने उनका कुशलक्षेम पूछने के साथ शासन की जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन नियमित मिलने की बात कही और परिवार में किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की जानकारी दी।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के भवानीगंज गांव में पुलिस टीम ने गोष्ठी कर ग्रामीणों से संवाद किया। वहीं, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हरिबंधनपुर गांव में भी बुजुर्ग नागरिकों और ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस के इस जनसंपर्क अभियान की ग्रामीणों ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई। भवानीगंज में उपनिरीक्षक रामशब्द यादव, कांस्टेबल रवि जायसवाल, अनिल यादव और महिला आरक्षी निहारिका सिंह मौजूद रहीं। त्रिलोकपुर में उपनिरीक्षक गणेश कुमार और कांस्टेबल लालबाबू निषाद ने ग्रामीणों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed