फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Police Chaupal under Mission Shakti in the meeting of Women's Committee

Siddharthnagar News: महिला समिति की बैठक में मिशन शक्ति के तहत पुलिस चौपाल

Sat, 27 Dec 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Police Chaupal under Mission Shakti in the meeting of Women's Committee
तिलौली। मिठवल ब्लॉक और थाना शिवनगर डिडई क्षेत्र असनार स्थित एक संस्था कार्यालय परिसर में शनिवार को महिला समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। संस्था समन्वयक महिपाल सिंह ने बैठक में पूर्व में प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा के साथ ही कार्ययोजना व रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इसी क्रम में थाना शिवनगर डिडई की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सशक्तीकरण योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़े सभी हेल्पलाइन नंबरों को बताते हुए महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा निर्भीक होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार के अन्याय व अत्याचार को सहन न करें बल्कि झिझक छोड़कर खुलकर उसका विरोध करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए पुलिस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के चंद्रशेखर यादव, संजय राय, सुशील राय, सौरभ सिंह, गुड्डू यादव व मंजू मौर्या सहित महिला समिति की विंद्रावती, अंशू, संगीता, शकुंतला, पुष्पा, अनिल समेत बड़ी संख्या में अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed