फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Police and SSB conduct foot patrol

Siddharthnagar News: पुलिस व एसएसबी ने की पैदल गश्त

Sun, 06 Sep 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Police and SSB conduct foot patrol
बढ़नी। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त पैदल गश्त की। सीओ शोहरतगढ़ के नेतृत्व में जवानों ने सीमावर्ती कस्बा बढ़नी के संवेदनशील व प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने ढेबरुआ थाना पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ सीमा क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन

सीओ ने क्षेत्रवासियों से किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पैदल गश्त के दौरान ढेबरुआ थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद सहित पुलिस व एसएसबी के अन्य अधिकारी व जवान भारी संख्या में मुस्तैद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षाबलों को हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखने और चेकिंग जारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed