फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : PM's program in Ayodhya, security agencies alert on Nepal border

Siddharthnagar News: अयोध्या में पीएम का कार्यक्रम, नेपाल बाॅर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sun, 23 Nov 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : PM's program in Ayodhya, security agencies alert on Nepal border
अयोध्या में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भारत-नेपाल सीमा खुनुवां पर
सिद्धार्थनगर। अयोध्या में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस हाई प्रोफाइल कार्यक्रम से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गईं हैं। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद खुफिया एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। नेपाल सीमा से सटे जिलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इसी क्रम में जिले की 68 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

हर वाहन, हर व्यक्ति और हर आवाजाही पर अब डबल लेयर सिक्योरिटी सिस्टम के तहत चेकिंग की जा रही है। रविवार को बढ़नी सहित सभी बाॅर्डर पर गहन चेकिंग की है। डाग स्क्वाॅड का भी सहारा लिया गया। झोला बोरी आदि सबकी जांच करने के बाद ही इधर से उधर जाने की अनुमति दी जा रही थी।
विज्ञापन

प्रदेश और केंद्र की खुफिया इकाइयों को हाल में कुछ संदिग्ध मूवमेंट और संभावित सीमा पार गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद एसएसबी, लोकल पुलिस, स्पेशल ब्रांच, खुफिया टीम संयुक्त ऑपरेशन मोड में गश्ती और चेकिंग की व्यवस्था मजबूत कर दी है। दिल्ली में बम बलास्ट के बाद अयोध्या में पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए एक सप्ताह पहले से निगरानी तेज की गई है। लेकिन पिछले दो दिन से जांच और गहनता से की जा रही है। रविवार को बाॅर्डर की पड़ताल की गई तो नेपाल से लगने वाली 68 किलोमीटर सीमा पर स्थित मुख्य बार्डर बढ़नी, खुनुवां, अलीगढ़वा, ककरहवा और उन पगडंडियों पर भी लगातार चेकिंग जारी रही, जहां अक्सर सीमापार से आवाजाही होती रहती है। वहीं सुरक्षा एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि रात के समय भी मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल में सीमावर्ती क्षेत्र में आए लोगों पर नजर: सूत्रों की मानें तो पीएम का कार्यक्रम पहले से अयोध्या में प्रस्तावित था। संवेदनशील हाेने के साथ ओपन बाॅर्डर के कारण लगातार जांच जारी थी। लेकिन, कुछ दिन पहले दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट और राज्य के कई जनपदों से इसके तार जुड़ने के बाद सीमा की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। पुलिस और एसएसबी के अलावा कई एजेंसियों ने बाॅर्डर पर डेरा डाल लिया है। सुरक्षा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पिछले एक महीने में सीमावर्ती इलाकों में दिखे नए लोगों पर विशेष निगरानी की जा रही है। गांव-गांव में खुफिया टीमों की पड़ताल जारी है। खुफिया विभाग ने पिछले एक महीने में बॉर्डर इलाके में आने वाले बाहरी व्यक्तियों का डाटा संकलित किया है। ऐसे सभी लोगों की गतिविधियों, ठहरने के स्थान और स्थानीय संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। गांवों में चौकीदारों, प्रधानों और ग्रामीणों से पूछताछ कर यह जानकारी ली जा रही है कि कौन लोग नए आए हैं, कितने दिनों से हैं और उनका उद्देश्य क्या है। खुफिया टीमें छोटे बाजारों, लॉज-गेस्ट हाउसों और किराये के कमरे देने वालों से भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed