{"_id":"68a0cd47b439455f8f08a4d1","slug":"siddharthnagar-news-people-of-the-town-told-their-problems-to-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142908-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीएम से कस्बे के लोगाें ने गिनाई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीएम से कस्बे के लोगाें ने गिनाई समस्या
Sat, 16 Aug 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
- डीएम ने नगर पंचायत उसका के कांशीराम वार्ड टोला घुघुलिया के मलिन बस्ती का जाना हाल
उसका बाजार। नगर पंचायत के कांशीराम वार्ड टोला घुघुलिया के मलिन बस्ती में शुक्रवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने साफ-सफाई, पेयजल, जल निकासी, इंटरलॉकिंग सड़क का हाल जाना। वार्ड निवासी शंकर की दुकान पर पहुंच सफाईकर्मियों ने वार्ड में सफाई करने की जानकारी ली। निर्माणाधीन प्राथमिक विद्यालय के भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद वह नीता के घर पर पहुंचे। नीता ने बताया कि इनके टोले के तरफ सफाई कर्मी कभी-कभार आते हैं। बिजली खराब होने पर काफी भागदौड़ के बाद बनाते हैं। वार्ड के सुनील ने बताया कि लगभग एक दर्जन घरों की जल निकासी के लिए पट्टीदार नाली नहीं बनने दे रहे हैं, इससे घर के बाहर जलभराव हो जा रहा है। इस कारण मोहल्ले में जल जनित बीमारी बढ़ रही है। डीएम ने ईओ अभिनव श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि जल निकासी में आ रही बाधाओं को चिह्नित करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उनको उपलब्ध कराएं, इसमें कोई भी लापरवाही न बरतें।
बारिश का समय चल रहा है और ऐसे में इस समस्या को समझने में आसानी होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी रिपोर्ट मांगी है कि शहर में कहां पर नाले व नालियों पर अतिक्रमण है या उनको बंद किया गया है। इससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। नायब तहसीलदार से संपर्क कर इस समस्या का हल कराएं। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल, मयंक पांडेय, राकेश आर्या, सोमनाथ मिश्रा, विभूति अग्रहरि, मसीउद्दीन आदि मौजूद रहे।