फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Outrage over the video of burning the tricolor, police registered an FIR

Siddharthnagar News: तिरंगा जलाने के वीडियो से आक्रोश, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Tue, 06 Jan 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Outrage over the video of burning the tricolor, police registered an FIR
-भवानीगंज थाना क्षेत्र के देईपार गांव में रविवार को एक दंपती का तिरंगा जलाते वायरल हुआ है वीडियो
विज्ञापन


भनवापुर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के देईपार गांव में रविवार की शाम राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अलाव में जलाने का एक संवेदनशील मामला सामने आया, जिससे गांव और आसपास के इलाकों में आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आग तापने के दौरान तिरंगे को अलाव के ऊपर रखे जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। इस मामले में पुलिस ने दंपती सिद्दीक और साजिदा के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और उसके साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार अस्वीकार्य है। सूचना मिलते ही कर्मयोगी परिवार के सदस्य एवं बढ़नीचाफा नगर पंचायत के चेयरमैन धर्मराज वर्मा मौके पर पहुंचे और भवानीगंज पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भवानीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को गंभीर विषय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन की ओर से लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में संबंधित दंपती सिद्दीक और साजिदा के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है तथा शांतिभंग की आशंका को देखते हुए शांतिभंग में उनका चालान किया गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed